बलरामपुर

रामानुजगंज में भाजपा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों का स्वागत, निकाली बाइक रैली
28-Feb-2026 10:25 PM
 रामानुजगंज में भाजपा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों का स्वागत, निकाली बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 28 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं जिला महामंत्री विकास मंडल के रामानुजगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम के नेतृत्व में तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण यादव के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज और नारों के साथ संगठन के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित किया।

अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। पटाखों की गूंज और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता और अनुशासन की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर शैलेष गुप्ता, अरुण केशरी, बी.डी. लाल गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, अर्पित जैसवाल, विक्रम गुप्ता, सिद्धांत यादव, अश्विनी गुप्ता, संतोष यादव, शिवकुमार यादव, धनु राम, देवनारायण राम, सुरेश राम, सोमारू मरावी, इंतकाफ अंसारी, असलम अंसारी, संजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया गया।


अन्य पोस्ट