बलरामपुर

सीएम के जन्मदिन पर विविध सेवा कार्यक्रम आयोजित
22-Feb-2026 10:04 PM
सीएम के जन्मदिन पर विविध सेवा कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आह्वान पर रामानुजगंज में विभिन्न सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा नेता विक्रम गुप्ता एव नंदकिशोर गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगर के सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

दिनभर चले विभिन्न आयोजनों में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल रामानुजगंज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। केक काटकर सभी ने खुशियां मनाई।

इस अवसर पर विक्रम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर सामाजिक सरोकार से जुड़े इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जो जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बी. लाल गुप्ता, शैलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता,धर्म प्रकाश केशरी, उबलक मरावी, विकास गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, नीरा ठाकुर, शकुंतला, अमित सिंह, आकाश तिवारी, असलम अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट