बलरामपुर

नदी किनारे मिली लाश की शिनाख्त
31-Jan-2026 10:43 PM
नदी किनारे मिली लाश की शिनाख्त

बलरामपुर,31 जनवरी। थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी किनारे 29 जनवरी को बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा, पिता स्वर्गीय लोहार साय केरकेट्टा, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सलिया पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। शव की पहचान 31 जनवरी को परिजनों द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना बलरामपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध  दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना एवं जांच जारी है।

घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, वहीं आरोपियों की पतासाजी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट