बलरामपुर

रामानुजगंज में परशुराम जन्मोत्सव 29 को मनाने का निर्णय
20-Apr-2025 8:25 PM
रामानुजगंज में परशुराम जन्मोत्सव 29 को मनाने का निर्णय

रामानुजगंज, 20 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक शनिवार को रामानुजगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चर्चा हुई कि दोपहर तीन बजे के बाद ध्वज पूजन एवं आरती के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा की शुरुआत प्राचीन शिव मंदिर से होगी। इसके बाद बस स्टैंड, थाना रोड होते हुए लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, रेस्ट हाउस होते हुए अंतत: प्राचीन शिव मंदिर में यात्रा की समाप्ति होगी। शोभा यात्रा के बाद मंदिर में भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनसंपर्क अभियान चलाकर परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

बैठक में सुनील तिवारी जीएन तिवारी, रमेश मिश्रा, मनोज दुबे, ऋषि द्विवेदी दामोदर मिश्रा, द्वारिका पांडेय, आनंद चौबे, दिनेश तिवारी,  विनायक कुमार मिश्रा, डॉक्टर गोरख पांडेय, उज्जवल तिवारी, अनूप पांडेय, वेद प्रकाश तिवारी, विष्णु पांडेय, विकास दुबे, विनय पांडेय, विकास तिवारी, डॉक्टर राजीव तिवारी, यशपाल दुबे, दीपक दुबे, निशांत चौबे, बिट्टू चौबे, श्याम किशोर पांडेय, मनोज तिवारीअ आकाश तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट