बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 5 अप्रैल। विश्व हिंदू परिषद एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम देवगई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज की विशेष उपस्थिति में चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन का विशाल आयोजन गांव के दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों कन्याओं का चरण पूजन कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। गांव में हो रहे पहली बार कन्या पूजन के बड़े आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखते बन रहा था।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज ने कहा कि कन्या पूजन का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है यह अनुष्ठान कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करने के लिए किया जाता है। कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनकी पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। कन्या पूजन कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को दर्शाता है, कन्या पूजन नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए किया जाता है, कन्या पूजन करने से आध्यात्मिक लाभ होता है, यह आत्मा को शुद्ध करता है, कन्या पूजन सामाजिक महत्व को भी दर्शाता है जैसे की कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को बढ़ावा देना।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण केसरी, भाजपा जिला महामंत्री दीना नाथ यादव,जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव, मुंशी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता,शर्मिला गुप्ता,बलरामपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मंडल महामंत्री दयाल विश्वाश,मेहीलाल आयाम,अनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजन की जमकर सराहना की।