बलरामपुर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन
07-Mar-2025 8:54 PM
नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजनगंज, 7 मार्च। शुक्रवार को जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के सभा कक्ष  में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। सम्मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा उपाध्यक्ष सुनील तिवारी का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक द्विवेदी के द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों का स्वागत बारी बारी से सभाकक्ष में किया गया। ततपश्चात सभी ने शपथग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, मुंशी राम, भाजपा नेता अनूप तिवारी, कन्हैया लाल अग्रवाल, बीडी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता सहित जनपद कार्यालय के सभी कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे।


अन्य पोस्ट