बलरामपुर

जनपद बलरामपुर में सुमित्रा चेरवा अध्यक्ष व बबली देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित
05-Mar-2025 9:30 PM
जनपद बलरामपुर में सुमित्रा चेरवा अध्यक्ष व बबली देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 5 मार्च। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन संबंधित जनपदों में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराया गया। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत बलरामपुर में सुमित्रा चेरवा अध्यक्ष एवं बबली देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

इसी प्रकार जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में  मुंद्रिका सिंह अध्यक्ष एवं  सुनील तिवारी उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत वाड्रफनगर में  शशि सिंह पोर्ते अध्यक्ष व  पवन कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत राजपुर  विनय भगत अध्यक्ष एवं आकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत शंकरगढ़ में चिंतामणि भगत अध्यक्ष एवं प्रियंवदा सिंह उपाध्यक्ष तथा जनपद पंचायत कुसमी में  बसन्ती भगत अध्यक्ष एवं  अशोक सोनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।


अन्य पोस्ट