बलरामपुर

शाला संचालन के समय में परिवर्तन
08-Feb-2025 8:39 PM
शाला संचालन के समय में परिवर्तन

बलरामपुर, 8 फरवरी। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिर्वतन किया गया था। ठण्ड का प्रभाव को कम होने पर कलेक्टर श्री कटारा ने उक्त आदेश को शिथिल कर 10 फरवरी 2025 से पूर्व की भाँति शाला संचालन करने के निर्देश दिए है।  जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12 से 5 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 से 5 बजे तक व शनिवार को सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

 इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी।


अन्य पोस्ट