बलरामपुर
बलरामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बने ओमप्रकाश
05-Jan-2025 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के ओमप्रकाश जायसवाल नवनियुक्त जि़ला अध्यक्ष बने।
भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय के कार्यालय में संगठन महापर्व के निमित बलरामपुर जिलाध्यक्ष की घोषणा जि़ला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सोनी ने घोषणा की। ओम प्रकाश जायसवाल की कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी ने पुन: उन पर विश्वास जताया। ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय संगठन पर्व चल रहा है।
जिला भाजपा कार्यालय में घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।ओम प्रकाश जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


