बलरामपुर

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 1 बंदी
10-Dec-2024 10:19 PM
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 1 बंदी

झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,10 दिसंंबर। रामानुजगंज पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध  बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से 14 गैलन में 560 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की गई है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त एक बोलरो वाहन क्रमांक जेएच 03 एजे-9548 अनुमानित मूल्य 8 लाख रूपये, स्प्रिंट 560 लीटर अनुमानित मूल्य 11, 20,000 रू, कुल जुमला करीब 19,20,000 रूपये जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी मो. हाफिज अंसारी झारखण्ड का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस को मंगलवार को झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की ओर भारी मात्रा में अवैध तरीके से शराब बनाने के प्रयुक्त स्प्रीट का परिवहन किया जा रहा है, जो मानव जीवन के लिये खतरनाक है व सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। सूचना की पुष्टि व कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा सभी सरहदी थानेदारों को नाकेबंदी करने हेतु निर्देशित कर संपूर्ण कार्रवाई पर स्वयं नजर बना कर फिल्ड पर तैनात विभिन्न टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।

निर्देश के पालन में थाना रामानुजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी व हमराह पुलिस बल के द्वारा चलित नाकेबंदी के माध्यम से कन्हर नदी पुल के पास मण्डी बेरियर के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अविलंब प्रारंभ की गई। मुखबिर के बताये हुलिया अनुरूप संदिग्ध एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन जेएच 03 एजे-9548 आता दिखाई दिया। जिसे रोकवाने पर वाहन चालक वाहन को छोडक़र भागने का प्रयास किया। उसे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो. हाफिज अंसारी झारखण्ड बताया।

वाहन चालक के अधिपत्य के बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 14 नीले बड़ी जरकिन में शराब बनाने में उपयोगी 560 लीटर अवैध स्प्रीट बरामद किया गया। आरोपी वाहन चालक से पूछताछ करने पर बताया कि शराब बनाने में उपयोगी स्प्रीट को झारखण्ड के छत्तरपुर को ओर से अंबिकापुर की तरफ लेकर जा रहा था। जिस पर थाना रामानुजगंज पुलिस के द्वारा अपराध सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 220/2024 धारा 34(1) (क) (ज), 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी से पूछताछ व अन्य विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर उपरोक्त स्प्रीट को आरोपियों के द्वारा स्प्रीट का उपयोग कर मानव के द्वारा स्व निर्मित गैर कानूनी तरीके से शराब बनाने का कार्य करते थे, जिसकी जांच की जा रही है। उपरोक्त स्प्रीट से लगभग 3000 लीटर से अधिक शराब बनाया जा सकता है।

 


अन्य पोस्ट