बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 29 नवंबर। बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति अंतर्गत रामानुजगंज उपार्जन केन्द्र में आज शुक्रवार को धान खरीदी की बोहनी हुई। पंजिकृत किसान अपने धान को लेकर आज समिति में बेचने के लिए पहुंचे इस दौरान स्थानीय मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता अनुप तिवारी जयप्रकाश गुप्ता अरूण केशरी बद्री यादव अधिकारी श्री कुर्रे खरीदी प्रभारी लालजी एबीओ अनिल तिवारी अश्विनी गुप्ता दयाल विश्वास सहित किसान शामिल हुए।
प्रदेश में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी प्रकिया शुरू हो चुकी है लेकिन किसान अब तक अपनी उपज को बेचने समितियों में नहीं पहुंच रहे हैं. रामानुजगंज धान उपार्जन केन्द्र में आज शुक्रवार को धान खरीदी की बोहनी हुई है।
किसानों को न मिले शिकायत का मौका
धान खरीदी शुरुआत कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने कहा कि हमारे किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं उन्हें शिकायत का मौका नहीं मिलेगा हमारे जो खरीदी केन्द्र के प्रभारी लोग हैं हमने उनसे भी बात की है किसानों को कोई शिकायत न हो ऐसी धान खरीदी हो हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई हैं 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है. समिति से जुड़े लोग मिलकर अच्छे से किसानों से धान खरीदी करें।
1072 पंजिकृत किसानों से होगी धान खरीदी
धान खरीदी बोहनी कार्यक्रम में भंवरमाल समिति के अधिकारी श्री कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि रामानुजगंज धान उपार्जन केन्द्र में 1072 पंजिकृत किसान हैं जिनसे धान खरीदी किया जाना है. आगामी 31 जनवरी तक धान खरीदी की प्रकिया चलेगी।


