बलरामपुर

बुजर्गों को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित
01-Oct-2024 8:50 PM
बुजर्गों को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

रामानुजगंज, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जन चेतना कल्याण मंच के प्रादेशिक संयोजक विकास दुबे के नेतृत्व में जन चेतना कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के 11 वृद्ध लोगों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद लिया।

 इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि सिर्फ हमें अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस हम सबको इस बात की सीख देता है कि हमें हर एक दिन वृद्धों का सम्मान करना चाहिए। वृद्ध हमारे घर की शोभा है जो हमें सही मार्ग दिखाते हैं। आज समाज में जिस प्रकार से घटना घटित हो रही है वह निश्चित रूप से हम सबके लिए चिंतनीय बात है।

 हर एक घर में वृद्धों का सम्मान होना चाहिए, तभी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाना हम सब के लिए सार्थक साबित होगा। इस दौरान जन चेतना कल्याण मंच के संरक्षक अशोक जायसवाल,मितेश केशरी, सलाम मंसूरी,दीपक ठाकुर रसूल मंसूरी, पियूष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट