बलरामपुर

सुपरवाईजरों व लेखापाल की कमी
10-May-2023 10:58 PM
सुपरवाईजरों व लेखापाल की कमी

कुसमी,10 मई। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कुसमी में आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग सही ढंग से नहीं हो पा रही है। यहां कुल दस सेक्टर में से सिर्फ दो ही सुपरवाईजर बची हैं। ऐसे में दो सुपरवाईजरों को एक साथ सभी सेक्टर का प्रभार नहीं दिया जा सकता. जिस वजह से केंद्रों की मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही है। आठ सेक्टर के मॉनिटरिंग का जिम्मा उक्त विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी पर  है, उक्त स्थिति कई वर्षों से यथावत है, साथ ही लेखपाल सहायक ग्रेड एक का भी पद रिक्त है।इस मामले में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कई बार इसकी सूचना जिला स्तर पर दी गई है। व्यवस्था के तहत कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी से परेशानिया तो हैं, फिर भी शत प्रतिशत कार्य किया जा रहा है।

दरअसल पहले से ही विकासखंड कुसमी के महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत क्षेत्र में सुपरवाईजरों की कमी रहीं हैं। कुछ वर्ष पूर्व यहां पाँच सुपरवाईजर पदस्त थे। पदस्त सुपरवाइजरों में से तीन ने अपना स्थानांतरण करवा लिया तथा अब यहां मात्र दो ही सुरवाइजरों में एक सबाग में पदस्थ अन्नपूर्णा गुप्ता हैं तो वहीं दूसरी सुपरवाईजर ललिता रवि जो करकल्ली सेक्टर में पदस्थ हैं।

 कार्य विभाजन कर सुपरवाइजर को अन्य सेक्टर देने से भी उन्हें काम में परेशानी होती है। उक्त विभाग में लेखापाल सहायक ग्रेड एक का भी पद रिक्त पड़ा हुवा है। 

यहां वर्ष 2022 के मई महीना में पदस्थ लेखापाल सहायक ग्रेड दो प्रकाशिया मिंज की सेवानिवृत्त होने के बाद लगभग एक वर्ष बीतने को है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सहायक ग्रेड तीन के नवरंग तिर्की कों प्रभार दिया गया है, पर नवरंग तिर्की की भी लम्बी अनुपस्थित बनी रहती हैं।


अन्य पोस्ट