बलरामपुर

हंसपुर घटना: कांग्रेस ने गठित की 10 सदस्यीय जांच समिति
17-Feb-2026 10:35 PM
 हंसपुर घटना: कांग्रेस ने गठित की 10 सदस्यीय  जांच समिति

राजपुर,17 फरवरी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर में अवैध खनन के आरोप में ग्रामीण की पिटाई से मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के संयोजकत्व में 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

समिति में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, अंबिकापुर के पूर्व महापौर अजय तिर्की, बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, वर्तमान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश्वर पैकरा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पैकरा, पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण सफी अहमद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता शामिल हैं। जांच समिति प्रभावित गांव पहुंचकर मृतक व पीडि़त परिवारों, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति का जायजा लेगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


अन्य पोस्ट