बलरामपुर

रेप का फरार आरोपी 5 साल बाद कर्नाटक से गिरफ्तार
05-Apr-2023 7:41 PM
रेप का फरार आरोपी 5 साल बाद कर्नाटक से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 5 अप्रैल। चलगली पुलिस ने छेड़छाड़, बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत 5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में आरोपी सुमेर सिंह उर्फ उदय (22) बारी उमराव थाना पेण्ड्रा जिला बिलासपुर वर्तमान जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने थाना चलगली अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़छाड़ बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध दर्ज किया गया था।

आरोपी लगातार फरार था। फरार रहने से जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय रामानुजगंज ने स्थाई वारंट जारी किया। पुलिस टीम कई बार भेजकर आरोपी के निवास स्थान में पता तलाश किया गया, लेकिन आरोपी फरार था। ऑपरेशन इगल के तहत पुलिस टीम भेजकर स्थाई वारंटी को कर्नाटक राज्य नेलेगिरी से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 


अन्य पोस्ट