बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 18 अक्टूबर। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का सोमवार की देर रात कुसमी नगर में आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
दूसरे दिन मंगलवार की सुबह एक-एक कर सभी भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर चर्चा की। इस दौरान दुर्गा चौक पर कई भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया, जहाँ पर करीब 50 युवाओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह के बेटे नवीन सिंह के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश किया।
कुसमी प्रथम प्रवास के दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भूपेश की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी करते हुए जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। कांग्रेस की सरकार में जनता, किसान, युवा सभी काफी परेशान हैं। सरकार द्वारा आत्मानंद विद्यालय का गठन कर स्कूल में पढ़ाई की सही व्यवस्था नहीं करते हुए ठगी की जा रही है, वहीं आदिवासी समाज के आरक्षण को 32 से कम करके 20 प्रतिशत कर दी गई है। अब नया नियम लागू करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज को निजीकरण किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को रोजगार नहीं देते हुए बाहरी लोगों को रोजगार कांग्रेस सरकार दे रही है, छत्तीसगढ़ के सभी युवा बेरोजगार हैं।
आगे कहा-कांग्रेस की सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की कसम मैं सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के बल पर खाया हूं, साथ ही जब तक मैं छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बना लूंगा, तब तक मैं अपने सभी कार्यक्रम में फूल माला गुलदस्ता ग्रहण नहीं करूंगा। मुझे अपने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा के साथ पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम छत्तीसगढ़ प्रदेश में लहराएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकेश साहू , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, नवीन सिंह , निखिल गुप्ता, मुकेश सिंह , दीपक सिंह , राहुल सिंह , दीपक कश्यप , अशोक सोनी ,सौरभ यदुवंशी, बिक्की सिंह, प्रांजल गुप्ता, सहंत मुंडा, चितरंजन भगत , राघवेंद्र राम, अश्वनी गुप्ता, उपेंद्र यादव, सहित सैकड़ों भाजपा युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


