बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,23 अगस्त। रामानुजगंज बजरंग दल के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम शामिल हुए। शाही क्लब विश्राम नगर ने कड़ी मेहनत से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 21 हजार नगद एवं शील्ड रामविचार नेताम द्वारा विजेता टीम को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप सुनील गुप्ता ,अनूप तिवारी,गोपाल गुप्ता,शैलेश गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता,कन्हैया लाल अग्रवाल,बजरंग गुप्ता,संजय गुप्ता,अनिता गुप्ता,संजय केशरी,आयोजन समिति में जशु केशरी जिला संयोजक बजरंग दल,नयन गुप्ता नगर संयोजक,सुसील मेहरा नगर सह संयोजक , नेहाल कश्यप,आनंद कुशवाहा,सूरज पासवान , विद्यासागर,आकाश ठाकुर,सूरज कश्यप,अंशुल केशरी , हैप्पी सिंह राजपूत,आशीष चौबे,अमित कुशवाहा,अभिषेक वर्मा,अजित प्रजापति उपस्थित थे।


