बलरामपुर
सावन झूला का महिलाओं ने उठाया लुफ्त
08-Aug-2022 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 8 अगस्त। जिला बलरामपुर रामानुजगंज शहर रामानुजगंज वाटिका में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्प से सुसज्जित सावन झूला लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला सदस्य पुष्पा नेताम शामिल रहीं। इस सावन झूले कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का हुजूम देखने को मिला, वहीं सावन झूला लगाने के बाद अचानक बारिश होने से समस्त महिलाओं ने बारिश में आनंद उठाया। कार्यक्रम में खेल का आयोजन भी किया गया, जिसके पश्चात भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


