बलरामपुर

उदयपुर आगमन पर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 5 जुलाई। उदयपुर ब्लॉक में पहली बार कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धार्थ सिंह देव को कृषि उपज मंडी अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया। चार जुलाई को मंडी कार्यालय मेंड्रा में स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव व सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में शपथग्रहण कर कार्यभार संभाला गया।
मंडी अध्यक्ष कार्यभार संभालने के बाद प्रथम उदयपुर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस द्वारा रेस्ट हाउस उदयपुर में गाजे-बाजे के साथ आतिशी स्वागत किया गया, जहां से रैली का रूप लेकर उदयपुर मेन रोड होते हुए शिव मंदिर के पास महिला कांग्रेस द्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया। इसके बाद सिद्धार्थ सिंह देव ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। लोगों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके प्रयास किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनीष पाण्डेय, नीरज मिश्रा, जगदीश जायसवाल, द्वारिका यादव, बबन रवि, राम सिंह, भगवान सिंह प्रकाश सोनी, शुभम पाण्डेय, राजेश बारी, रोहित सिंह टेकाम, भोजवंती सिंह, विभा सिंह, ललिता टेकाम, कुंजल राजवाड़े, लोकनाथ, दया यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।