बलरामपुर

भाजपा को जीत दिलाने एकजुटता के साथ करना होगा काम-सुनीता
28-Mar-2022 8:52 PM
भाजपा को जीत दिलाने एकजुटता  के साथ करना होगा काम-सुनीता

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,28 मार्च।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय बलरामपुर में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश संभागीय प्रभारी तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने वर्ष 2023 में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष दायित्व देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिला बलरामपुर के दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का कार्य सभी मिलकर एकजुटता के साथ करना होगा तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गांव के हर एक बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का जिम्मेदारी होना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गोपालकृष्णमिश्रा , पि वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवनाथ जायशवाल,जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता,मंडल सह प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री दिलीप सोनी अनुप गुप्ता,पि वर्ग मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता , महामंत्री रितेश गुप्ता ,सतनारायण रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट