बलौदा बाजार

सीएम ने केशली के महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों को सराहा
02-Jul-2021 8:31 PM
सीएम ने केशली के महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 2 जुलाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से सिमगा विकासखण्ड के ग्राम केशली के गौठान में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर जिला स्तरीय रोका छेका अभियान का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि गांवों में बैठक कर रोका-छेका अभियान के लिए चरवाहों को पशुओं को एक जगह रोकने और उन्हें गौठान मे एकत्र करने की जिम्मेदारी दी जाए। सभी गांवों में एक साथ रोका-छेका किया जाए, जिससे फसलों को नुकसान नहीं हो। 

इस दौरान उन्होंने गौठान में उपस्थित गौठान समिति के प्रतिनिधियों, सरपंचों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर गौठानों की गतिविधियों की जानकारी ली।

समूह की गतिविधियों की तारीफ
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान के माध्यम से संचालित ग्राम केशली के विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों को सराहा। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा करते उनके कार्यों से अवगत हुए। महिला समूहों के प्रतिनिधि के रूप में देशना भवसर ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में कुल 11 महिला समूह कार्यरत हंै। समूह की महिलाएं स्वरोजगार हेतु महानदी वनिता शेड में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वालंबन की तरफ बढ़ रही हंै। उन्होंने आगे कहा कि मैं  स्वयं ज्योति महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हूं। हमारे समूह में कुल 10 महिला है जो कि कपड़े के स्कूल बैग बनाने का कार्य करतें है। इससे लगभग 16 हजार की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। गांव में जय महामाया समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य कर रही है। इस समूह द्वारा 630 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण सहित पैकेजिंग कर उन्हें सोसायटी में विक्रय कर चुकें है। स्व सहायता समूह को इससे लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये की आमदनी प्राप्ति होगी। 

उन्होंने आगे बताया कि अभी हमें 24 हजार रुपये का लाभांश समूह को मिल चुका है। एवं दो दिनों पूर्व सोसायटी से 20 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से प्राप्त हुई है जिसे बैंक में जमा कर दी गयी है। इसी तरह एक अन्य महिला समूह गौठान में बाड़ी,निरमा एवं साबुन का बनाने का कार्य रहीं है। जिलें में सभी उत्पादों को एकरूपता प्रदान करनें महानदी ब्रांड के नाम से उत्पादों से बेचा जाता है। 

गांव की सरपंच वीणा वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज से हमारे गांव में रोका छेका की शुरुआत कर दी गई है। गांव के सभी मवेशियों को गौठान में रखने की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। ताकि गाय फसलों को नुकसान ना पहुचायें। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के कार्यो का प्रशंसा करते हुए गौधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर को खरीदने एवं रोका छेका जैसे पुरानी परंपराओं को पुन: जीवित करनें के लिए आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कलेक्टर सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की, अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जिला खनिज न्यास सदस्य सुनील महेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चरवाहा, किसान बंधु ग्रामीणों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट