बलौदा बाजार
बेमौसम बारिश से खेतों में काटी और खड़ी फसलों में पानी घुस आया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 31 अक्टूबर। बेमौसम बारिश और चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर जिले भर में दिख रहा हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे अचानक हुई बारिश ने बलौदाबाजार आंचल में खड़ी धान और सब्जी फसल को प्रभावित कर दिया।
पिछले कई वर्षों से वर्षा की अनियमित के कारण इस साल किसान शीघ्र पकने वाली वैरायटी के धान बो चुके थे। फसल अब पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थी। सब्जी और अन्य फसल भी खेतों में लगी हैं। बारिश के कारण किसानों की मेहनत पर संकट पैदा हो गया है। दिनभर बादल छाए रहने के बाद बुधवार देर शाम अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। जिले के अधिकांश गांव में धान की कटाई दीपावली के बाद से शुरू हो चुकी थी। इस साल किसानों ने मुख्य रूप से स्वर्ण और महामाया जैसी वैरायटी की धान फसल ली हैं। बारिश के कारण खेतों में रखा धान का कृपा भी प्रभावित हुआ बालियों से दाने झडऩे लगे हैं।
ग्राम रसेड़ा के किसान रामभरोस वर्मा, पवन सिंह पर लटुवा के किसान समारूह साहू, रिसदा के किसान रायमुनी भारद्वाज ने बताया कि खेतों में धान की फसल को सूखने के लिए रखा गया था। लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण अब मिजाई का काम हफ्ते भर से अधिक समय तक नहीं हो पाएगा। जिससे खेती किसानी प्रभावित हुई हैं। किसनों की आर्थिक चिंता बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत चरोदा के किसान महेश वर्मा ने बताया कि उनके खेतों में 23 एकड़ की धान एन फसल पककर तैयार थी लेकिन बारिश के पानी भर जाने से अब हार्वेस्टर से कटाई लगभग 15 दिन तक नहीं हो पाएगी। इससे धान की बोलियों के झडऩे का खतरा बना हैं।
दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं पड़ सकती है बौछार
बलौदाबाजार शहर आसपास के गांव में बुधवार शाम आधे घंट घंटे तक जमकर बारिश हुई। दिनभर आसमान में बदली छाई रही और मौसम कुछ सुस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना हैं। फिलहाल बुधवार की बारिश से व्यापक नुकसान नहीं हुआ लेकिन वर्मा होने वर्षा होने पर किसानों की धान और सब्जी फसल को गंभीर नुकसान होने के आशंका हैं।
जिले में 1 लाख एकड़ में धान की फसल तैयार
बलौदाबाजार जिले में 1.7 एकड़ से अधिक भूमि में धान फसल पककर तैयार हैं। किसान अपनी मेहनत की कीमती उपज को संजोकर 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान बेचने की तैयारी में थे लेकिन बारिश और खेतों में पानी भरने के कारण फसल कटाई से रुकावट आई हैं।
खाड़ी में बना सिस्टम इस वजह से बारिश डॉक्टर थॉमस
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एन पी थॉमस के अनुसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक गहरा और अवदाब बना हुआ हैं।
इसके चक्रवर्ती तूफान ने बदलने की आशंका हैं। इस वजह से आज बुधवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा चलेगी इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं।


