बलौदा बाजार

धूप की बढ़ती तीव्रता ने बढ़ाई गर्मी
27-Oct-2025 8:44 PM
धूप की बढ़ती तीव्रता ने बढ़ाई गर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर। दीपावली की विदाई के बाद लोग ठंड का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने ठंड की राह रोक दी हैं। इस वजह से पिछले तीन दिनों से दिन के तापमान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी का एहसास फिर लौट आया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिन मौसम इसी तरह गर्म रहने की संभावना हैं जबकि 28 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती हैं। मानसून की औपचारिकता विदाई 16 अक्टूबर को हो चुकी है परंतु बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण हवा का रूख बदल गया हैं। सामान्यत: मानसून विदाई के बाद उत्तर या उत्तर पूर्व में ठंडी हवाएं बहिनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस तरह इस बार हवा पूर्व दिशा से आ रही हैं इसमें नमी अधिक है। इसी कारण ठंड की शुरुआत में देरी हो रही हैं।

शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही सूर्य के तेवर तीखे रहे और धूप चुभन देने लगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी थॉमस ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की दिशा बदलती हैं। इससे फिलहाल ठंड में देरी होगी पर 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना दो तीन दिन के लिए रहेगी।

धान के लिए अभी राहत, लेकिन बारिश से नुकसान

धान कटाई से पहले के इन दिनों मे किसानों के लिए धूप राहत भरी साबित हो रही हैं। बलौदाबाजार के लटुवा क्षेत्र के किसान गिरवर कनौजे, महेंद्र ध्रुव, नरेश साहू और किशोर यदु ने बताया कि इस समय धूप तेज रहने से फसल में हर महू जैसे कीड़ों की संभावना कम हो जाती हैं। इससे फसल को मजबूती मिल रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अगर 28 अक्टूबर को बारिश होती है तो गीली धान की बाली गिर सकती है, जिससे नुकसान होने की आशंका हैं। पहले ही नुकसान हो चुका हैं।

गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। रविवार तक दिन का पारा 32 से 33 डिग्री बीच के रहेगा। रात के तापमान में भी मामूली ही कमी होगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आमतौर पर हल्की ठंड यानी गुलाबी सर्दी का एहसास होता है, लेकिन इस बार दवाओं की दिशा बदलने से ठंड की शुरुआत नवंबर के पहले सप्ताह तक टल सकती हैं।


अन्य पोस्ट