बलौदा बाजार

जनजातीय बोलियों के संरक्षण के लिए आदिवाणी एप्प लॉन्च
06-Oct-2025 9:48 PM
जनजातीय बोलियों के संरक्षण के लिए आदिवाणी एप्प लॉन्च

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय बोलियों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार हेतु एआई आधारित आदिवाणी नाम से एप्प विकसित किया गया है। प्रथम चरण में गोंडी, भीली,मुण्डारी और संथाली बोली को शामिल किया गया है।

यह भारत का पहला एआई आधारित अनुवाद एप्प है जिसमें जनजातीय भाषा एवं बोलियों में अनुवाद कार्य किया जा सकता है जो कि जनजातीय भाषाओं एवं बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा एवं विलुप्त हो रही जनजातीय बोलियों को संरक्षित कर उसके प्रचार-प्रसार के लिये बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। इस एप्प से हिन्दी-अंग्रेजी एवं संबंधित जनजातीय बोली में एंड्राइड मोबाईल के माध्यम से रीयल टाइम वाक्य से वाक्य एवं स्पीच टू स्पीच अनुवाद किया जा सकता है। आदिवाणी एप्प एंड्राइड मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है, साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी प्रतिक्रिया देने की भी सुविधा उपलब्ध कराती है जिससे डेटासेट विस्तृत और सटीक बनता है।


अन्य पोस्ट