बलौदा बाजार

जिपं के 18 में से 9 सीटों पर भाजपा जीती, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने जोड़-तोड़ शुरू, 2 सीटों पर कांग्रेस, 2 पर बागी और 2 पर निर्दलीय
27-Feb-2025 3:08 PM
जिपं के 18 में से 9 सीटों पर भाजपा जीती, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने जोड़-तोड़ शुरू, 2 सीटों पर कांग्रेस, 2 पर बागी और 2 पर निर्दलीय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बलौदाबाजार, 27 फरवरी।
निकाय चुनाव के बाद जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कुल 18 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के बागियों द्वारा जीती गई 3 सीटे भी अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के खाते में जा सकती है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 2 सीटे जीतीं, वहीं कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने भी 2 सीटों पर जीत दर्ज की जो अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस के खाते में जुड़ सकती है। इसके अलावा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

जिले के अधिकांश जनपदों में भाजपा की बहुमत 
तीसरे चरण के मतदान में भाजपा ने 7 में से 1 व भाजपा के बागी ने तीन सीटे अपने नाम की, वहीं 2 सीटे कांग्रेस के बागी तथा 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। इस जीत के साथ अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही हो सकता है। जिला पंचायत के साथ-साथ जिले के अधिकांश जनपद पंचायतों में भी भाजपा का बहुमत नजर आ रहा है और अधिकतर जनपद पंचायतों में भाजपा ने एकतरफ़ा जीत हासिल की है।

जिपं अध्यक्ष पद के लिए समर्थन जुटा रहे भाजपाई 
पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद अब जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में जोड़-तोड़ तेज हो गई है। इस पद की दौड़ में कई दावेदार सामने आए हैं, इसमें से प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की बेटी हिंदू जांगड़े, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा की पत्नी गीता वर्मा, दीप्ति गोविंद वर्मा और भाजपा की बागी प्रत्याशी आकांक्षा गोलू जायसवाल के नाम चर्चा में है। पार्टी में समर्थन जुटाने की कवायत तेज हो गई है और अध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी रणनीतियां बनाई जा रही है।

जिपं में मात्र 2 सीटे ही जीत पाए कांग्रेस समर्थित 
निकाय चुनाव में भी लगभग यही हाल हुआ है। जिले में पलारी एवं रोहासी नगर पंचायत के अलावा कई नगर पालिका या नगर पंचायत कांग्रेस के हाथ नहीं आई। 21 में से कांग्रेस सिर्फ 7 वार्ड में ही चुनाव जीत सकी, यहां तक तो फिर भी ठीक था लेकिन जिला पंचायत में तो यह आंकड़ा 2 पर जाकर टिक गई। भाजपा इस जीत को क्षेत्रीय विधायक के विकास कार्यों के साथ जोडक़र देखी जा रही है। वहीं कांग्रेस इस हार के लिए आपसी फूट और गुटबाजी को बड़ा कारण मान रही है।

बदला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया फैसला
एजेंटों से मिले गणना पर्ची के आधार पर भाजपा की खिलेश्वरी थवाईत 140 मतों से जीत की खुशी मना रही थी, लेकिन बाद में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आ गया। बताया जा रहा कि क्षेत्र क्रमांक 18 से सुनीता देवांगन की 140 मतों से जीत हुई है।

इन सीटों पर भाजपा समर्थित ने जीत दर्ज की 
क्षेत्र क्रमांक 1 शशि आनंद बंजारे क्षेत्र क्रमांक 2 दीप्ति गोविंद वर्मा क्षेत्र क्रमांक 3 डॉक्टर मोहनलाल वर्मा क्षेत्र क्रमांक 4 ईशान वैष्णव क्षेत्र क्रमांक 6 श्रीकांत जायसवाल क्षेत्र क्रमांक 7 गीता डोमन वर्मा क्षेत्र क्रमांक 9 इंदू जांगड़े क्षेत्र क्रमांक 16 दामिनी कुंजम क्षेत्र क्रमांक 17 गायत्री बहिरा। 

भाजपा के बागी जीते 
क्षेत्र क्रमांक 8 आकांक्षा गोलू जायसवाल क्षेत्र क्रमांक 10 पवन साहू क्षेत्र क्रमांक 12 महेंद्र मोनू साहू। 
कांग्रेस समर्पित समर्थित ने जिपं की इन सीटों पर जीते 
क्षेत्र क्रमांक 5 अमर मांडवी क्षेत्र क्रमांक 18 सुनीता देवांगन। 

कांग्रेस के बागी जीते 
क्षेत्र क्रमांक 11 अंजलि साहू क्षेत्र क्रमांक 14 शैलेंद्र बंजारे। 
इन निर्दलीय ने जिला पंचायत की सीटों पर जीत दर्ज की
क्षेत्र क्रमांक 13 रवि बंजारे क्षेत्र क्रमांक 15 बमलेश्वरी वैष्णव। ०-


अन्य पोस्ट