बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1फरवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2024 25 अंतर्गत समर्थन मूल्य में 1 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत जिले के 1 लाख 60 हजार 23 किसानों से 8 लाख 55 हजार 396 मेट्रिक टन धान खरीदी की गई है। खरीदी के एवज में सभी किसानों को कुल 1967 करोड़ 46लाख 21हजार 168 रूपये का भुगतान किया गया है। इस वर्ष धान खरीदी की समुचित व्यवस्थाओं से किसानों में ख़ुशी क़ा माहौल रहा। किसानों नें शासन की खरीदी व्यवस्था की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि जिले में 1 लाख 67 हजार 814 किसान पंजीकृत थे जिसमें 166 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1 लाख 60हजार 23 किसानों ने 8 लाख 55 हजार 396 मे.टन धान बेचे है। पंजीकृत किसानों में से धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 95.36 है।इसके साथ ही 68 प्रतिशत धान का उठाव उपार्जनों केन्द्रों से किया जा चुका है। आने वाले दिनों में उक्त उठाव 100 प्रतिशत हो जायेगी। जिले के 15 सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम किसानों के खाते में 1967करोड़ 46 लाख 21हजार 168 रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। लाभान्वित किसानों में शाखा कसडोल के 13994 किसानों 166 करोड़ 26 लाख 87 हजार 480 रूपये,कोदवा के 10449किसानों को 127 करोड़ 64लाख 49 हजार रूपये, कोसमंदी के 6032किसानों को 70 करोड़ 37 लाख 39हजार रूपये, टूण्डरा के 10218 किसानों को 118 करोड़ 20 लाख 10 हजार रूपये, निपानिया के 11245 किसानों को 139 करोड़ 93 लाख 73 हजार रूपये, पलारी के 6286 किसानों को 73 करोड़ 22 लाख 66हजार रूपये, बया के 9539 किसानों को 164 करोड़ 25 लाख 27 हजार रूपये, बलौदाबाजार के 17589 किसानों क़ो 215 करोड़ 32 लाख 19 हजार,हथबंद 8450 किसानों को 100 करोड़ 55 लाख 55 हजार रूपये, भाटापारा 12579 किसानों को 149करोड़ 92 लाख 12 हजार रूपये, लवन 14069 किसानों को 1 67 करोड़ 70 लाख 5 हजार रूपये, सिमगा 15881 किसानों को 185 करोड़ 53 लाख 51 हजार रूपये, भटभेरा के 8586 किसानों क़ो 100 करोड़ 39 लाख हजार रुपये, वटगन के 6733 किसानों क़ो 88 करोड़ 9 लाख 77 हजार रुपये एवं रोहांसी के 8373 किसानों को 100 करोड़ 3लाख 39 हजार रूपये का भुगतान किया गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले मे निर्विवाद तरीके से धान खरीदी होने पर खरीदी में लगे विभिन्न विभागों के सभी मैदानी कर्मचारी, अधिकारियों क़ो धन्यवाद ज्ञापित किया है । उन्होंने कहा कि राज्य शासन क़ी मंशानुरूप धान खरीदी में किसान को कोई तकलीफ न हो इसका मैदानी कर्मचारियों ने विशेष ध्यान रखा। सभी ने बहुत मेहनत किया जिसका ही परिणाम है कि धान खरीदी में कोई बड़ी समस्याओं का सामना जिले में नहीं करना पड़ा। किसानों के लिए बारदानों से लेकर किसानों के पीने की पानी तक कि व्यवस्था सुचारू रूप से किया गया था।


