बलौदा बाजार

गणपति महायज्ञ का समापन, कलश यात्रा निकली
28-Jan-2025 3:12 PM
गणपति महायज्ञ का समापन, कलश यात्रा निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 28 जनवरी जिला मुख्यालय में 16 जनवरी से चल रहे दिव्य भव्य विश्व कल्याणकारी श्री गणपति महायज्ञ का 26 जनवरी को गौदान पूर्णाहुति संगीतमय भव्य कलश विसर्जन यात्रा महाआरती महाप्रसादी वितरण के साथ आनंददायी धार्मिक माहौल में समापन हो गया।

विश्व कल्याण के निमित्त यज्ञ स्थल दशहरा मैदान बलौदाबाजार नगर में विगत 4 वर्षों से लगातार यज्ञ समिति एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से ग्यारहदिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जहां प्रतिदिन महायज्ञ में वैदिक मंत्रों से आहुति के साथ ही कथा प्रवचन भजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनलाभ लेने के लिए प्रदेश भर से शामिल होते हैं।

सम्पूर्ण आयोजन यज्ञाचार्य प. द्वारिका प्रसाद शास्त्री के मार्गदर्शन में अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा सचिव सपन केशरवानी सहसचिव विनय गुप्ता कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष संजय नारायण व्यवस्थापक शिवप्रकाश तिवारी संरक्षक अशोक तिवारी सुरेन्द्र जायसवाल प्यारेलाल सेन महेंद्र वर्मा नवनीत अग्रवाल प्रेमनारायण श्याम केशरवानी अभिषेक तिवारी बाबा केशरवानी हेमंत वर्मा आयुष गुप्ता लाला ठाकुर गजेंद्र देवांगन रवि यादव कृष्णा राजपूत वरूमल प्रमोद शुक्ला मोरध्वज श्रीवास्तव दीप बाजपेयी कृष्णानंद महेश ठाकुर खोडश कश्यप नीलम दीक्षित योगेश शुक्ल सुंदर साहू अक्षर अग्रवाल मिथिलेश सिंह अशोक गुप्ता अमित केशरवानी मधु सर्राफ गार्गी शंकर बाजपेयी हरिओम यादव बुधराम अग्रवाल ऊधो अग्रवाल पीयूष मिश्रा एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं मुख्य यजमान सरीता शिवप्रकाश तिवारी एवं लक्ष्मी ताराचंद शर्मा के साझा प्रयासों से पूर्ण हुआ। मंच संचालन प्राचार्य के एस तिवारी द्वारा किया गया।

यज्ञ समिति के सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने इस पुण्यमयी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले यज्ञ समिति के सभी सदस्यों केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सभी जनप्रतिनिधियों राइसमिल एसोशिएशन बलौदाबाजार के सदस्यों व्यापारियों तथा दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के दिव्य भव्य आयोजन में सहयोग के लिए समिति के सदस्यों की तरफ से धन्यवाद प्रेषित करते हुए आगे भी सहयोग के लिए आग्रह किया और साथ ही यज्ञ स्थल को धार्मिक केंद्र बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट