बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 दिसंबर। जिले के खरीदी केंद्रों में 19 लाख 60 हजार 335 क्विंटल धान जाम है, वहीं महज 65 हजार 410 क्विंटल धान का उठाव हो पाया है यानी खरीदी की तुलना में महज तीन प्रतिशत ही धान का उठाव हो सका है।
इधर हर समिति में लिमिट से तीन से चार गुना धन स्टॉक में है, जिसे खराब मौसम से बचने के लिए संसाधन तक नहीं है। खरीदी केंद्रों में लिमिट के मुताबिक ही कैप कवर की व्यवस्था है। लेकिन यहां धान इससे कहीं अधिक है। यदि बारिश हुई तो बड़े नुकसान की आशंका है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश के संकेत दिए हैं। इससे खरीदी केंद्रों में समस्या बढ़ गई है। खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिम विछोभ से मौसम बदल गया है। रविवार को जिले में सुबह से घने बादल छाए रहे। सोनाखान, कसडोल, विकासखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
9 एवं 10 दिसंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग करीब 10 दिन पहले से जारी कर दी है। इसके बाद भी परिवहन व्यवस्था ठप है। धान उठाव नहीं होने पर सोमवार से कई केंद्रों में खरीदी रोकने की भी स्थिति बनेगी। समिति प्रबंधकों ने इसकी सूचना दे दी ह। शनिवार-रविवार को खरीदी बंद रहने से राहत मिली है।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बताया कि समितियां में क्षमता से अधिक धान है। हमने सोमवार से कई कई केंद्रों में खरीदी रोकने की जानकारी प्रशासन को दी थी। इसके बाद राइस मिलर्स ने उठाव करने का दावा किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन पी थॉमस ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बादल छा गए हैं। आज 9 और कल 10 दिसंबर को जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं 11 दिसंबर को भी हल्की बूंदाबांदी होगी।
फूड विभाग ने सोमवार से परिवहन तेज होने का दावा किया है। खाद्य अधिकारी विजय किरन ने बताया कि मिलरस से अनुबंध हो गया है। इसके बाद सभी केन्द्रों से तेजी से धान का उठाव शुरू हो जाएगा। इससे समस्या खत्म हो जाएगी।
खरीदी की तुलना में परिवहन की लचर स्थिति
विकासखंड खरीदी परिवहन परिवहन हेतु शेष
बलौदाबाजार 32 3980.8 7220 316760.8
कसडोल 2741 71.6 00 274171.6
पलारी 519723. 2 23520 496203.2
भाटापारा 376684.4 22650 354034.4
सिमगा 531185.2 12020 519165.2
कुल 2025745.2 65410 1960335.2


