बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 दिसंबर। जिले की सोसायटियों के धान खरीदी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान खरीदी हो गई है। धान रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। उठाव धीमी है। किसानों को परेशानी हो रही है।
मिलर्स हड़ताल की वजह से यह स्थिति आई है। हालांकि अब हड़ताल खत्म हो गई है। उठाव होने भी लगा है। अब तक जिले के 166 खरीदी केंद्रों में 14 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से अब तक मात्र 17 हजार क्विंटल का उठाव पाया है। अब तक 1.02 लाख क्विंटल के उठाव के लिए डीओ कट चुके हैं।
इन सोसाइटियों में लिमिट पार
दामाखेड़ा, तुलसी, लेवाई, बनसाकरा, सिमगा, ससहा सिंगा रपुर, रोहना, तरेगा, चंदेरी, बाय, अमेरा ढेकुना विश्रामपुर आदि बंफर लिमिट पर हो चुका है। धान रखने में परेशानी हो रही है। इस मामले में डीएमओ राहुल अंधसकर ने कहा कि धान का अब तेजी से उठाव होगा।
सुहेला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भटभेरा के अंतर्गत आने वाली आठ समिति एवं 10 उपार्जन केंद्रों में अब तक 20 करोड़ 14 लाख 39000 रुपए में 87582.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। समितियों द्वारा 2167 किसानों से 6 करोड़ 30 लाख की ऋण वसूली की गई है।
शाखा पर्यवेक्षक अनिल वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रावण उपार्जन केंद्रों में 1 करोड़ 55 लाख 86 हजार रुपए में 6759.20 क्विंटल धान खरीदा गया है वहां पर किसानों से 56 लाख 18 हजार रुपए ऋण वसूली की गई हैं। फुलवारी उपार्जन केंद्र में 2 करोड़ 87 लाख 96 हजार में 12517.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है वहां पर एक करोड़ 9 लाख 18 हजार रुपए ऋण वसूली की गई है। शिकारी केसली खरीदी केंद्र में 2 करोड़ 4 लाख 70 हजार रुपये में 8900 क्विंटल धान खरीदी खरीदा गया है वहां पर 55 लाख 25 हजार ऋण वसूली हुई है जबकि गोदरी खरीदी केंद्र में 6262.20 क्विंटल धान को एक करोड़ 40 लाख 3000 में खरीदा गया है वहां पर 35 लाख 64 हजार की ऋण वसूली की गई है। मोहरा खरीदी केंद्र में 3 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपए में 14622.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है वहां पर किसानों से ऋण वसूली 83 लाख 91 हजार रुपये किया गया है।
हिरमी खरीदी केंद्र में 1 करोड़ 33 लाख 33 हजार में 5796.80 क्विंटल धान खरीदा गया है वहां पर किसानों से 53 लाख 47 हजार ऋण वसूली किया गया है जबकि सुहेला खरीदी केंद्र में 2 करोड़ 64 लाख 52 हजार में 11500.40 क्विंटल धान खरीदा गया है वहा पर 83 लाख 26 हजार रुपए की ऋण वसूली की गई है। खपराडीह खरीदी केंद्र में 2 करोड़ 56 लाख 29 हजार में 11142 क्विंटल धान खरीदा गया है जबकि किसानों से ऋण वसूली के रूप में 86 लाख 85 हजार रुपये वसूले गए।
परिवहन नहीं होने से धान रखने के लिए जगह नहीं
कलेक्टर के साथ निर्देश के बाद सभी समिति व्यवस्थापकों द्वारा खरीदे गए धान को सुव्यवस्थित ढंग से ढका गया है जिसके अनुसार बारदाना की समस्या तो हाल हो गया है जबकि टोकन समस्या को पटरी पर लाया जा रहा है परंतु सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदा गया धान बंफर लिमिट को पार कर लिया है परंतु परिवहन अब तक प्रारंभ नहीं हो अपने से आने वाले दिनों में अनेक समितियों में धान रखने की समस्या आ सकती है।


