बलौदा बाजार

महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन अभियान
07-Mar-2024 2:54 PM
महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 मार्च। महिला स्व सहायता समूह के सशक्तिकरण हेतु आयोजित शक्ति वंदन अभियान के तहत जनपद पंचायत भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेंगा समरसता भवन में इंजीनियर के के देवांगन सदस्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मिलित होकर उपस्थित माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र संकल्प से शक्ति, संगठन से समृद्धि के साथ जोडक़र सामूहिक रूप से विकास की ओर कदम बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मातृशक्तियों को देवांगन ने प्रशस्ति पत्र वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच  कांति दसरथ आडिल, मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर,महामंत्री पवन वर्मा, जनपद सदस्य रोशन साहू, परस देवांगन, सतीश सोनी, डिगा साहू, सचिव रोहित, जनपद से संतोष शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं समस्त महिला समूह के सदस्य व नारी शक्ति उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट