बलौदा बाजार

डॉ. विरेन्द्र साहू बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता
16-Jan-2026 3:11 PM
डॉ. विरेन्द्र साहू बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

भाटापारा, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा (भाजपा) के डॉ. विरेंद्र साहू को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर समूचे छत्तीसगढ़ में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। ज्ञातव्य है कि डॉ. विरेंद्र साहू छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में उनसे संबंधित संसदीय सचिव (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) डॉ. सियाराम साहू के पुत्र है। वे पूर्व में कवर्धा (कबीरधाम) जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। डॉ. विरेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के रहते हुए भी भाजपा का झण्डा बुलंद करते हुए कवर्धा जनपद पंचायत के दो बार उपाध्यक्ष भी रह चुके हंै। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले व कांग्रेस शासन काल में विभिन्न सम-सामायिक मुद्दों पर किये गये आंदोलनों में आपकी सक्रिय भागीदारी रही है। इसी के साथ वे इस जिले के प्रगतिशील किसान भी हंै। वर्तमान में कवर्धा जनपद पंचायत में सभापति का कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं।

     उनकी इस उपलब्धि पर नगर के रवि साहू, अंकित साहू, वेदराम वर्मा, राहुल लहरे (पलारी), कमल साहू (पवनी), संजय चतुर्वेदी (सारागांव)आदि ने इस अवसर पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की ।


अन्य पोस्ट