बलौदा बाजार

निगरानी के बिना 2 साल में उजड़ गया कृष्ण कुंज
15-Jan-2026 3:38 PM
निगरानी के बिना 2 साल में  उजड़ गया कृष्ण कुंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 जनवरी। किसी भी योजना का संचालन यदि सही निगरानी में ना हो, तो उसका हाल जल्दी बिगड़ता हैं। बलौदाबाजार के कुकुरदी मोड़ बायपास के पास बना कृष्ण कुंज इसकी मिसाल बन गया है। वन विभाग का यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 2 वर्षों में ही बदहाली का शिकार हो गया है।

वर्ष 2022-23 में कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्घाटित इस पार्क को निर्माण के समय विभाग के लिए आदर्श बनाया गया था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार शुक्ला ने इसे राज्य का बेहतरीन कृष्ण कुंज कहा था। शुरुआत में नागरिकों में उत्साह भी दिखा। कृष्ण कुंज पर पेवर ब्लॉक व पाथवे मुख्य द्वार सौंदरीकरण, चैनलिंक फेंसिंग, ओपन जिम और बाल उद्यान सहित करीब 62 लख रुपए खर्च किए गए। ओपन जिम झूले और बटरफ्लाई पार्क जैसी सुविधाएं आकर्षण थी। आज स्थिति यह है कि जल स्रोतों की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हैं। शीत ऋतु में ही पौधे सूखने लगते हैं। सैकड़ो लाइटों में से गिनी चुनी ही जलती हैं जिसे शाम होते ही पार्क अंधेरे में डूब जाता हैं। सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव में परिवारों का आना काम हो गया हैं।  अप्रैल में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने पर पानी के बिना पौधों का बचना मुश्किल होगा। छोटे पौधे पहले ही मुरझाने लगे हैं।

एसडीओ का पक्ष

वन विभाग के एसडीओ निश्चल शुक्ला ने बताया कि पानी के लिए वैकल्पिक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही हैं। अन्य अव्यवस्थाएं भी जल्द शुरू दुरुस्त करने का दावा किया गया हैं।


अन्य पोस्ट