बालोद

औपचारिकता दिखी विधायक के वर्चस्व के आगे मुंह छिपाते दिखे नेता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बालोद, 7 नवंबर। जिला भाजपा के नेतृत्व में विधानसभा के विधायक कार्यालय का घेराव भाजपा द्वारा विधानसभा के गुरुर नगर में किया गया। अपेक्षाकृत भीड़ काफी कम दिखी और जब भाजपा के कार्यकर्ता विधायक ने अपने कार्यालय से मिठाई निकाल कर उन्हें खिलाया परंतु भाजपाई यहां पर विधायक से सवाल पूछते रहे। जहां विधायक ने कहा कि उनकी मांगों को वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे पर कुछ नेता ऐसे हैं जो इस आयोजन से मुंह छिपाते नजऱ आए।
कई कथित नेता रहे दूर
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह आयोजन किया गया था परंतु पार्टी के कई नेता इस आयोजन से दूर रहे हालांकि वे कार्यक्रम में शामिल तो हुए। परंतु वे दूर से ही समर्थन देते नजर आए जिसमें प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, नरेश साहू, ईशा प्रकाश साहू सहित अन्य शामिल हैं जो कि पूरे नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
अराजकता के विषय को लेकर ज्ञापन
पूरे प्रदेश में अराजकता के माहौल और शराबबंदी के विषय को लेकर महिला मोर्चा के नेतृत्व में यह उनके राव विधायक कार्यालय का किया गया इस दौरान जिला मोर्चा के अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादे किए थे। उन्हें अब तक भी निभा नहीं पाई है इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू ने कहा कि अब तो समय आ गया है कि महिलाओं के हित में प्रदेश की सरकार कोई निर्णय ले परंतु यहां पर सरकार उल्टा महिलाओं के हित में निर्णय लेना छोड़ उनसे स्वरोजगार के कार्य भी छीन रही है। इसके साथ ही पूर्व जनपद पंचायत के अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ने भी कहा कि जो वादे सरकार ने किए थे वह महज एक औपचारिकता साबित हो रहे हैं इसीलिए हम विधायक के माध्यम से अपनी बातों को रखने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।
महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा निष्क्रिय
पूरे बालोद जिले में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा का पूरा संगठन नजर आ रहा है। आयोजन भी असफल कहा जा सकता है एक तरफ जहां प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में महिलाओं के हक एवं युवाओं के हक में लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं यहां पर महिला मोर्चा की भीड़ काफी कम नजर आई तो युवा मोर्चा के पीछे मुंह छुपाते नजर आई आम जनमानस जहां भाजपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है वहां यहां के पदाधिकारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।