बालोद

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री करेंगे आशुतोष माथुर का सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान
22-Sep-2025 6:54 PM
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री करेंगे आशुतोष माथुर का सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 22 सितंबर। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी,व्यवसायी, एवम इंजीनियर आशुतोष माथुर का विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मान किया जाएगा।

सिविल इंजीनियर आशुतोष माथुर दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के बेटे हैं। उनके पिता स्व. श्रीराम माथुर भी सिविल इंजीनियर थे, जबकि माताजी शिरोमणि माथुऱ देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों और कवियों की सूची में शुमार हैं। श्रीमती माथुऱ देश के कई बड़े मंचों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुकी हैं। वहीं स्वयं आशुतोष माथुर भी समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में भी वे सेवाएं देते रहते हैं।

 बाबा बागेश्वर सरकार की ओर से आशुतोष माथुर को सम्मानित किए जाने की सूचना आई। इसके बाद श्री माथुर सडक़ मार्ग से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए हैं।  बताया गया है कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आशुतोष माथुर को सम्मानित किया जाएगा। श्री माथुर ने कहा- बालाजी हनुमान के उपासक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात और मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।  इस गौरवपूर्ण पल से  दल्लीराजहरा,परिवार एवम मित्रगणों में हर्ष का वातावरण है।  शुभकामनाएं देने के लिये जगेंद्र भारद्वाज,गोपेश गुप्ता,छगन साहू,मनोज दासानी, शेखर रेड्डी,राजेश पटेल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट