बालोद
जगमग लाईटों से सजा श्रीगुरुनानक दरबार
03-Nov-2022 6:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दल्लीराजहरा, 3 नवंबर। नगर के सिख समुदाय के द्वारा प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 553वां प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है।
नगर के पूरे श्रीगुरुनानक दरबार को जगमग लाईटों से बजाया गया है। वहीं 28 अक्टूंबर से प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे श्रीगुरुनानक दरबार से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। इस प्रभातफेरी मे सिख संगत के द्वारा गुरबाणी गाते बजाते नगर भ्रमण करते है। इस दौरान सिख समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोग भी प्रभातफेरी मे शामिल होकर गुरबाणी का लाभ उठाते है। वहीं नगर के सिख समुदाय के द्वारा 4 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। जो श्रीगुरुनानक दरबार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पश्चात वापस श्रीगुरुनानक दरबार पहुंचेगी और गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे