बालोद

हितग्राहियों को राशन कार्ड
01-Oct-2022 3:47 PM
हितग्राहियों को राशन कार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 1 अक्टूबर।  प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर के 40 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संगीता नायर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी सहित कांग्रेसी व पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट