सरगुजा

लालजी भाई देसाई के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल ने जन सेवा दिवस के रूप में मनाया
16-Jul-2021 8:00 PM
लालजी भाई देसाई के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल ने जन सेवा दिवस के रूप में मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 16 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई के 15 जुलाई तिथि के जन्मदिवस को जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा जन सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि लालजी भाई देसाई अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक होते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम श्रद्धा विश्वास के साथ-साथ सहजता एवं सरलता से मिलते हुए संगठन के कार्यों पर विशेष बल प्रदान करना आपकी प्रथम प्राथमिकता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विशारद प्रशिक्षण शिविर में मुख्यता आपके विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का अनुशासनशीलता के साथ प्रशिक्षण विधाओं का संपादन किया जाता है। विशारद प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपके द्वारा नई तकनीकी कृतियों से प्रदत्त प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को मानसिक रूप से प्रबुद्ध एवं राजनीतिक रूप से रणनीतियां बनाने राष्ट्र निर्माण संगठन निर्माण नेतृत्व निर्माण के साथ जनसेवा जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक रूप से प्रचार प्रसार करना तथा बुनियाद तक पहुंचने में आपकी तकनीकी प्रशिक्षण का ज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई के जन्म दिवस के अवसर पर अंबिकापुर स्थित अनाथालय में बच्चों को नए वस्त्र, बिस्किट, टॉफी के साथ केक अनाथ बच्चों के द्वारा काटकर खुशी मनाया गया एवं स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की गई। वृद्धा आश्रम में वृद्धों को शाल श्रीफल बांटा गया।

गोविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष ने अपने सभी सेवादल सरगुजा परिवार की ओर से लालजी भाई देसाई के स्वस्थ जीवन की मंगल कामना के साथ सभी का आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा,गोविंद गुप्ता, राष्ट्रीय जोनल कोऑर्डिनेटर वत्सल मेहता,प्रदेश यंग ब्रिगेड कोऑर्डिनेटर सौम्य केसरवानी, अमित पुरी, परवेज आलम, आरिफ खान, मोनू सिंह सहित कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट