सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 जून। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत निवास कार्यालय शिव शक्ति भवन में जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के द्वारा सत्पुरुष कबीर साहब की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवादल के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी ने कबीर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर साहब न केवल महान संत बल्कि सत्पुरुष के रूप में विश्व का संचालन करते हैं।
कबीर साहेब की अमृतवाणी का अध्ययन करते हुए उनकी आदर्श नीतियां आडंबर एवं पाखंडी पर से दूर रहते हुए से दूर रहते हुए ईश्वर की उपासना पर बल दिया। अग्रहरि ने कहा कि शब्द संभाले बोलिए शब्द के हाथ न पांव एक शब्द करें औषधि एक शब्द करे घाव। इसके पश्चात सरगुजा महाराजा एवं मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे स्व. एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि का आयोजन कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
स्व.एम एस सिंह देव एक कुशल प्रशासक के साथ-नेतृत्व क्षमता के बहुमुखी व्यक्तित्व के महामानव थे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव दीपक मिश्रा, अनित पूरी, परवेज आलम, आरिफ खान, रुपेश वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा, मोनू सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रेहान फजल सहित सेवादल के स्वयंसेवक उपस्थित थे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी ने किया।


