सरगुजा

सादगी से मनाई होली
31-Mar-2021 8:38 PM
सादगी से मनाई होली

लखनपुर, 31 मार्च। पारम्परिक रंगों का त्योहार होली नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोरोनाकाल के मद्देनजर शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमानुसार रविवार को नगर लखनपुर- बेलबाडी, बसस्टेड, साप्ताहिक बाजार भूईयापारा रजवारपारा, शिवपुर तथा अन्य दूसरे स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। दूसरे दिन सोमवार को रंगों खुशी उमंग का त्योहार नियम के दायरे में रहते हुए शान्ति प्रिय ढंग से मनाया गया। हुड़दंगियों पर पुलिस का पहरा बदस्तूर जारी रहा। ढोल नगाड़ों, डीजे साउंड सिस्टम, टोलियों भीड़भाड़ पर शासन-प्रशासन के नियमों का पहरा लगा रहा। हर तरफ शान्ति प्रिय ढंग से रंगों का त्योहार मनाया गया। किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं रही।


अन्य पोस्ट