सरगुजा

अम्बिकापुर, 25 मार्च। सरगुजा जिले में पानी में डुबने से 5, सांप के काटने से 3 एवं आकाशीय गाज मारने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी थी। अपर कलेक्टर सरगुजा सुश्री सन्तन देवी जांगड़े ने प्राकृतिक आपदा से पीडि़त व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करने के लिए कुल 48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि यह सहायता राशि छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली तहसील मुख्यालय के यश गुप्ता आत्मज विजय कुमार की, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम विशुनपुर खुर्द, तहसील दरिमा के ग्राम करजी के शिबुराम आत्मज बूडगु राम, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम बलसेड़ी निवासी अमरजीत आत्मज लक्ष्मी प्रसाद चेरवा तथा सन्तनु कुमार आत्मज केश्वर राम की मृत्यु बांध में मछली मारने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार तहसील बतौली के ग्राम कालीपुर निवासी श्रीमती सुमित्रा पति हरिप्रसाद, तहसील लुण्ड्रा ग्राम बिल्हमा निवासी दिनेश यादव आत्मज अमरू एवं तहसील लुण्ड्रा ग्राम धंवरपुर निवासी इकलेश कुमार रवि आत्मज स्व. जवाहर रवि की मृत्यु जमीन में सोते समय संापदंश से हो गई थी। इसके अलावा तहसील सीतापुर के ग्राम रजौटी निवासी कामेश्वर एक्का आत्मज भीमा एक्का, तहसील बतौली के ग्राम कुडक़ेल निवासनी औशिल्या पैंकरा आत्मज अनिल पैंकरा, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम केशवपुर निवासनी श्रीमती ललमनिया पति शिवरतन यादव, तहसील लुण्ड्रा के बिल्हमा दर्रिपारा निवासी छोटु राम की मृत्यु आकाशीय गाज की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसील के तहीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर वितरण कराना सुनिश्चित करें।