सरगुजा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्प डेस्क लगाकर मदद
24-Mar-2021 8:16 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्प डेस्क लगाकर मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 4 मार्च। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सरगुजा जिले के सभी मंडलों के वैक्सीनेशन सेन्टर में हेल्प डेस्क लगाकर आमजनों को सहायता प्रदान किया। अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष अजय सोनी व प्रभारी संदीप सोनी एवं मयंक जायसवाल के नेतृत्व में नवापारा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्प डेस्क लगाया गया।

 भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर हेल्प डेस्क लगाकर वेक्सीनेशन को सफल एवं बनाने के दृष्टिकोण से हेल्प डेस्क लगाया गया। लोगों को आह्वान किया कि जो पात्र लोग है अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवायें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पार्टी के सभी मोर्चा द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों व वेक्सीनेशन सेन्टर में सहायता केन्द्र खोला गया है। जिससे आमजनों को सहायता एवं सुगमता से वैक्सीन लग सके। प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने भी बताया कि कुछ लोगों के द्वारा वैक्सीन न लगवाने का भ्रम फैलाया जा रहा है जो गलत है, ऐसे भ्रम से दूर रहने का आग्रह किया।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि 24- 25 मार्च को जिले के सभी मण्डलों में कार्यक्रम प्रदेश के आह्वान पर किया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा। जिला महामंत्री ने नगर मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी द्वारा इस जन सेवा कार्यक्रम हेतु सराहना प्रदान की व प्रेरित कर टीकाकरण के लिये आये लोगों का आभार व्यक्त किया। जिले के सभी मण्डलों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेताओ के मार्गदशन में हेल्प डेस्क लगाया गया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अम्बिकेष केषरी, अलोक दुबे, प्रबोध मिंज, मधुसूदन शुक्ला, मजूंषा भगत, प्रेमानंद तिग्गा, शंकुतला पांडे, मधु चैदहा, संजय सोनी, छोटू थॉमस, जन्मेजय मिश्रा, अवधेष सोनकर, मनोज कंसारी, विशाल गोस्वामी, आलोक खलखो, अमीत गुप्ता, शंभू सोनी, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी, कमलेष टोप्पो, पंकज गुप्ता, प्रभात विष्वास, सूरज नामदेव, बृजकिशोर सोनी, सोलू सिंह, नारायण मलिक, महादेव इदबर, दीपक सिंह कोरवा, अतिष सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट