सरगुजा

जिपं सदस्य व जपं उपाध्यक्ष ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण
14-Mar-2021 8:08 PM
  जिपं सदस्य व जपं उपाध्यक्ष ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 14 मार्च। जपं क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरगोती , कुन्नी व पोड़ी, तीनों शासकीय हाई स्कूलों में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री साईकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जपं उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह रहे।

ग्राम अरगोती हाई स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की 40, ग्राम कुन्नी की 46 तथा ग्राम पोड़ी की 19 छात्राओं को मुख्यमंत्री सायकल योजना के तहत निशुल्क सायकल का वितरण मुख्य अतिथियों के कर कमलों से किया गया।

 जिला पंचायत सदस्य  सरला सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की बेहतरीन योजना है इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। शिक्षा, सुरक्षा अधिकार को लेकर जानकारी दी।

जपं उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने कहा कि निशुल्क सायकल वितरण योजना प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना है।दूरदराज से शैक्षणिक संस्थानों तक पढऩे आने तथा घर वापस जाने में छात्राओं को सहुलियत ही नहीं वरन् समय की भी बचत हो रही है। अध्ययनरत छात्राएं इसका लाभ उठाये। एक शिक्षित महिला से पूरा परिवार समाज शिक्षित एवं सुसस्कारित होती है।

हाई स्कूल भवन में रंग-रोगन नहीं होने को लेकर जपं उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए अरगोती हाई स्कूल प्राचार्य को रंग रोगन पोताई कार्य कराने तथा शिक्षा समिति के परामर्श से पुराने जर्जर स्कूल भवन को ढहाने समझाइश दिये। मंचासीन ज प सदस्य बिहारी तिर्की ने स्कूल परिसर में बाउंड्री वाल कराये जाने की बात कही। जिस पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाउंड्रीवाल की स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही पूरा कराया जायेगा।

सडक़ की जर्जरता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सडक़ की भी मरम्मत होगी। विषयवार गणीत राजनीति विज्ञान, भूगोल के शिक्षकों के कमी पर भी चर्चा हुई। इसी कड़ी में ग्राम पोड़ी हाई स्कूल मैदान के बेतरतीबी बदहाली को देखते हुए समतलीकरण संस्था गत अन्य दूसरे बुनियादी सुविधाओं को लेकर जपं उपाध्यक्ष सिंह देव तथा प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी चौपाल संस्था प्रमुख गंगा राम पैकरा के बीच चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट