सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 17 फरवरी। किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों में खरीद की गई धान के उठाव नहीं होने कारण बेमौसम बारिश से भीग गई।
सहकारी समिति द्वारा बनाए गए लखनपुर के लहपटरा, जमगला, निम्हा, पुहपुटरा, अमल भिठ्ठी, चांदो, कुन्नी उपार्जन केंद्रों में खुले आसमान के नीचे रखे धान आंशिक तौर पर भीगना बताया जा रहा है, जबकि सभी धान खरीद केंद्रों में प्लास्टिक तिरपाल जैसे संसाधन उपलब्ध है।
लखनपुर धान खरीद केंद्र में लगभग 12 हजार क्विंटल धान उठाव नहीं होने की जानकारी दी गई है। इसी तरह से अन्य दूसरे सात उपार्जन केंद्रों में धान उठाव नहीं हो पाने तथा बारिश से भीगने जानकारी दी गई है।
मौसम के मिजाज को देखते हुए लखनपुर धान खरीद केंद्र में परिवहन के लिए ट्रक वाहन लगाया गया है जिससे खरीदी केंद्र से धान का उठाव करके धान संग्रहण केन्द्र अम्बिकापुर ले जाया जा रहा है। वहीं ब्लाक स्तर के दूसरे धान खरीदी केन्द्रों में उठाव नहीं होने कारण धान जाम पड़े हुए हैं। यदि समय पर धान उठाव नहीं होता है तो बारिश के कारण भीगकर खराब होने की संभावना जताई जा रही है।