सरगुजा

कोरोना को मात देकर 9 लौटे घर, 43 का इलाज जारी
02-Jan-2021 8:29 PM
कोरोना को मात देकर 9 लौटे  घर, 43 का इलाज जारी

अम्बिकापुर, 2 जनवरी। संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, सीतापुर के 55 वर्षीय पुरूष, 78 वर्षीय महिला, बलरामपुर के 42 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला तथा सूरजपुर के 61 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 2 जनवरी की स्थिति में 43 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 27, सूरजपुर जिले के 9, बलरामपुर जिले के 5, कोरिया जिले के 1, जशपुर जिले के 1 मरीज शामिल हैं।


अन्य पोस्ट