सरगुजा
ख्रीस्त राजा पर्व पर रविवार को निकलेगी शोभायात्रा
21-Nov-2026 11:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 21 नवंबर। क्रिसमस से ठीक एक माह पूर्व मसीही समाज द्वारा मनाया जाने वाला ख्रीस्त राजा पर्व रविवार, 22 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बेदाग ईश माता महागिरिजाघर, नवापारा से प्रारंभ होकर सेंट जेवियर परिसर में संपन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा सुबह 7 बजे महागिरिजाघर से रवाना होगी। यह गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक, गुरुनानक चौक, गुदरी चौक, जीईएल चर्च, जोड़ा पीपल और आकाशवाणी चौक होते हुए सेंट जेवियर परिसर पहुंचेगी। इसके पश्चात अंबिकापुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा की अगुवाई में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन को लेकर मसीही समाज में उत्साह का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे