सरगुजा

अपराध समीक्षा बैठक
18-Nov-2026 8:18 PM
अपराध समीक्षा बैठक

अंबिकापुर,18 नवंबर।सरगुजा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में अपराध समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों के निराकरण के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीसीटीएनएस 2.0 परियोजना के तहत थानों को आधुनिक तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध कराए गए।

 


अन्य पोस्ट