सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 नवम्बर। जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 5 अक्टूबर को गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ।
3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 1800 महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिंटन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में किया गया।
समापन समारोह शाम 5 बजे गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सहित कुल 11 खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए।
एथलेटिक्स के अंतर्गत 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा 4&100 मीटर रिले रेस प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। आयोजन में लगभग 150 कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने भी सहभागिता की।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को क्रमश: 2,000, 1,500 एवं 1,000 रुपये तथा दलीय खेलों में क्रमश: 4,000, 3,000 एवं 2,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
पुरस्कार राशि खिलाडिय़ों के बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित की जाएगी।
इस अवसर पर व्यक्तिगत खेलों के विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी तथा दलीय खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किए गए।