सरगुजा

छापा: 5 लाख का सागौन व साल चिरान जब्त
03-Nov-2026 8:31 PM
छापा: 5 लाख का सागौन व साल चिरान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 नवंबर। सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र लुंड्रा अंतर्गत रघुनाथपुर में संचालित एक अवैध लकड़ी मिल पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान मौके से 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का सागौन व साल का चिरान तथा लकड़ी परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर में सुरेश गुप्ता और आकाश गुप्ता द्वारा अवैध रूप से लकड़ी मिल संचालित कर कीमती लकडिय़ों की चिराई व संग्रहण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने परिसर में दबिश देकर सागौन और साल की चिरान बरामद की।

एसडीओ अंबिकापुर कुनाल मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध रूप से लकड़ी के संग्रहण और चिराई से जुड़ा पाया गया है। मामले में आरोपी सुरेश गुप्ता और आकाश गुप्ता के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा लकडिय़ों के स्रोत और कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच जारी है।


अन्य पोस्ट