सरगुजा

मैनपाट से आलू लेकर जा रही पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत
02-Nov-2026 8:38 PM
मैनपाट से आलू लेकर जा रही पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 नवंबर। मैनपाट से आलू लेकर उत्तर प्रदेश जा रही एक पिकअप कालीघाट के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय घाटी राम, निवासी सातापुर चंदौल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वीरेंद्र कुमार पिकअप में आलू लोड कर मैनपाट से जा रहा था। वाहन में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। कालीघाट के पास उतराई के दौरान वीरेंद्र ने साथ बैठे व्यक्ति को वाहन से उतरकर आगे पैदल चलने के लिए कहा। वह खुद धीरे-धीरे पिकअप को नीचे उतारने लगा। इसी दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के पास एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट