सरगुजा

स्कूटी से निकले सांसद चिंतामणि महाराज, दिनभर की लोगों से मुलाकात
01-Nov-2026 8:37 PM
स्कूटी से निकले सांसद चिंतामणि महाराज, दिनभर की लोगों से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,1 नवंबर। जनसंपर्क और प्रबुद्धजनों से मेल-मुलाकात के उद्देश्य से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज रविवार सुबह करीब 8.30 बजे स्कूटी से शहर भ्रमण पर निकले।

इस दौरान उन्होंने सबसे पहले समलाया मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दिनभर शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अंबिकापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कुंज राम गोस्वामी से भेंट की। इसके अलावा महामाया वार्ड में मेडिकल विभाग से सेवानिवृत्त अमरनाथ कश्यप और भीम साहू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। शहर निवासी सुग्रीव सोनी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड के आरके पांडे से भी उन्होंने मुलाकात की।

इसी क्रम में बौरीपारा निवासी पटवारी संतोष सिंह के जन्मदिन के अवसर पर महाराज जी उनके निजी निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रतापपुर नाका निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजनारायण सिंह से भी सौजन्य भेंट की।

पूरे दिन स्कूटी से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करने का उनका यह अंदाज चर्चा का विषय रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया।


अन्य पोस्ट